फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप बोले- हथियारों से मुक्त हो दुनिया, नहीं तो अमेरिका बना रहेगा परमाणु संपन्न देश

Sat, 12 Aug 2017 04:03 AM IST
एजेंसी, न्यू जर्सी
विज्ञापन
donald trump - फोटो : Google
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान, चीन और रूस समेत पूरी दुनिया से परमाणु हथियारों का पूर्ण सफाया करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक वह परमाणु मुक्त विश्व का लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते तब तक अमेरिका इस धरती का सबसे शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश बना रहेगा। ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं चाहूंगा कि पूरी दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कर दूं।

मुझे पता है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्लोबल वार्मिंग को सबसे बड़ा खतरा बताया था लेकिन मैं इससे असहमत हूं। मैं मानता हूं कि परमाणु हथियार इस दुनिया मेें सबसे बड़ा खतरा हैं।’ उन्होंने दुनिया के परमाणु मुक्त नहीं होने तक अमेरिका को धरती का सबसे ताकतवर परमाणु संपन्न देश बने रहने की बात भी कही।
विज्ञापन


ट्रंप ने परमाणु हथियार रखने वाले रूस और अमेरिका, चीन और पाकिस्तान समेत दुनिया के अन्य सभी देशों से अपील की कि वे इन हथियारों से छुटकारा पाएं। उन्होंने दोहराया कि जब तक दुनिया इस संकट से मुक्त नहीं हो जाती तब तक हम औरों से अधिक मजबूत रहेंगे क्योंकि हमने इसके लिए काफी प्रयास किए हैं, समय और धन खर्च किया है।

उत्तर कोरिया समेत हमें किसी से भी कोई खतरा नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा - ‘मैंने अपने जनरलों को पहला आदेश दिया है कि हमारा परमाणु हथियारों का शस्त्रागार दुनिया में सबसे बड़ा व श्रेष्ठ होना चाहिए।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें