फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच1-बी संशोधन विधेयक का ट्रंप ने किया समर्थन

Wed, 29 Mar 2017 03:41 AM IST
amarujala.com-presented by-संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच1-बी वीजा कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी करने वाले विधेयक का समर्थन किया है। एक अमेरिकी सांसद ने यह जानकारी दी। मगर उसने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां अमेरिकी प्रवासी प्रणाली की कमियों का फायदा उठाकर इसके साथ छल करती हैं।
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक को पेश करने वाले कांग्रेस सदस्य डैरेल इस्सा ने जोर देते हुए कहा कि उनकी यह पहल अमेरिका में सबसे अच्छी योग्यता को लाएगी। इसके साथ ही उनका यह कदम मौजूदा एच1-बी वीजा की कमियों को भी ठीक करने का काम करेगा।

कैपिटल विजिटर सेंटर में एटलांटिक काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वाशिंगटन के दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने इस विधेयक का समर्थन किया है। मैं समझता हूं कि इस विधेयक के समर्थन में कांग्रेस में हमारे पास बड़ा समर्थन है।
विज्ञापन


इस्सा ने आरोप लगाया कि भारतीय कंपनियां इस प्रवासी प्रणाली में मौजूद कमियों का सबसे अधिक फायदा उठाकर इस प्रणाली से खेलने की कोशिश करती हैं। उन्होंने इस प्रणाली में मौजूद खामियों को दुरुस्त करने के लिए नीलामी प्रक्रिया को एक बेहतर विकल्प बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें