फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान से सीधे की बात, चीन ने बताया सामान्य प्रक्रिया

Sat, 03 Dec 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Forbes
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे ताइवान की राष्ट्रपति साई यिंग वेन से बात की है। ऐसा कर ट्रंप ने साल 1979 में तय अमेरिकी पॉलिसी तोड़ दी है। इस पॉलिसी के तहत अमरीका ने ताइवान से औपचारिक रिश्ते ख़त्म कर दिए गए थे।
विज्ञापन
The President of Taiwan CALLED ME today to wish me congratulations on winning the Presidency. Thank you! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 3, 2016


माना जा रहा है कि ट्रंप के इस क़दम से चीन नाराज़ हो सकता है। ट्रंप की टीम के मुताबिक फोन पर उन्होंने और साई यिंग वेन ने अमरीका और ताइवान के बीच नजदीकी आर्थिक, राजनीतिक और रक्षा संबंधों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप ने ट्वीट किया है कि साई ने उन्हें राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बधाई देने के लिए फ़ोन किया था। उनकी टीम ने बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने भी साई को ताइवान में जनवरी में हुए चुनावों में राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति साई ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) का नेतृत्व करने वाली पहली नेता है। उन्होंने चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। डीपीपी चीन से आज़ादी की पक्षधर पार्टी है।

 
विज्ञापन

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

मीडिया में ताइवान के साथ बातचीत और चीन के नाराज़ होने संबंधी खबरों के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, "कमाल है। अमरीका ताइवान को अरबों डॉलर के सैन्य उपकरण बेचता आया है, लेकिन मुझे वो फ़ोन कॉल भी स्वीकार नहीं करना चाहिए जो मुझे मुबारकबाद देने के लिए किया गया है।" Interesting how the U.S. sells Taiwan billions of dollars of military equipment but I should not accept a congratulatory call. — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 3, 2016


हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत अमरीका की नीति में बदलाव का संकेत नहीं है।

चीन ने ताइवान की तरफ़ सैकड़ों मिसाइलें तान रखीं है और उसने ताइवान के आज़ादी चाहने पर सेना का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। चीन ने ताज़ा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  यह सिर्फ ताइवान की एक चतुराई है। हम समझते हैं कि इसका अमेरिका के साथ हमारे रिश्तों पर कोई असर नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें