अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे ताइवान की राष्ट्रपति साई यिंग वेन से बात की है। ऐसा कर ट्रंप ने साल 1979 में तय अमेरिकी पॉलिसी तोड़ दी है। इस पॉलिसी के तहत अमरीका ने ताइवान से औपचारिक रिश्ते ख़त्म कर दिए गए थे।
The President of Taiwan CALLED ME today to wish me congratulations on winning the Presidency. Thank you!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 3, 2016
माना जा रहा है कि ट्रंप के इस क़दम से चीन नाराज़ हो सकता है। ट्रंप की टीम के मुताबिक फोन पर उन्होंने और साई यिंग वेन ने अमरीका और ताइवान के बीच नजदीकी आर्थिक, राजनीतिक और रक्षा संबंधों को लेकर बातचीत की।
हालांकि ट्रंप ने ट्वीट किया है कि साई ने उन्हें राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बधाई देने के लिए फ़ोन किया था। उनकी टीम ने बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने भी साई को ताइवान में जनवरी में हुए चुनावों में राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
राष्ट्रपति साई ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) का नेतृत्व करने वाली पहली नेता है। उन्होंने चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। डीपीपी चीन से आज़ादी की पक्षधर पार्टी है।