फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क के हमलावर को मिले मौत की सजा: ट्रंप

विज्ञापन
न्यूयॉर्क ट्रक हमलावर सैफुल्लो साइपोव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो चाहते हैं कि न्यूयॉर्क के संदिग्ध हमलावर को मौत की सजा मिले। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि न्यूयॉर्क के ट्रक हमलावर सैफुल्लो साइपोव को ग्वांतानामो जेल भेजा जाएगा, लेकिन अब ट्रंप इससे ये कहते हुए पीछे हट गए हैं कि, "इस प्रक्रिया में लंबा वक्त लगेगा।"
विज्ञापन


संदिग्ध हमलावार ने पुलिस को बताया कि न्यूयॉर्क पर हमला कर 'उसे अच्छा लगा' और वो अधिक से अधिक लोगों को मारना चाहता था। बुधवार को हुए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।

मरने वालों में पांच लोग अर्जेंटीना के थे, जो न्यूयॉर्क में अपनी ग्रेजुएशन के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने यहां आए थे। इसके अलावा मरने वालों में एक बेल्जियम की महिला और दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि न्यूयॉर्क का ट्रक हमलावर कथित इस्लामिक स्टेट से प्रभावित था। अमेरिकी अभियोजकों ने न्यूयॉर्क के साइपोव पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया है। साइपोव के खिलाफ कथित इस्लामिक स्टेट के लिए संसाधन जुटाने का भी आरोप तय किया गया है।

फरवरी 1988 में पैदा हुए ग्रीन कार्ड धारक सैफुल्लो साइपोव ओहायो, फ्लोरिडा और न्यूजर्सी में रह चुके हैं। अमेरिका में रह रहे उज्बेक मूल के ब्लॉगर और धार्मिक कार्यकर्ता मिराखमत मुमीनोव ने बताया है कि साइपोफ तीन बच्चों के पिता हैं।

मुमीनोव के मुताबिक अमेरिका आने के बाद साइपोव का झुकाव इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथ की ओर हो गया था। साइपोव के अमेरिका आने के बाद दोनों की मुलाकात ओहायो में हुई थी।

मुमीनोव बताते हैं, "वो बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं और अमेरिका आने से पहले उन्हें कुरान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। जब वो यहां थे तो सामान्य व्यक्ति थे।"

मुमीनोव कहते हैं कि जब साइपोव को ड्राइवर के रूप में काम नहीं मिला तो वो काफी परेशान हो गए और अवसाद में चले गए। काम न मिलने की वजह से उन्हें गुस्सा भी था।

मुमीनोव बताते हैं, "अपने कट्टरंपथी विचारों की वजह से वो अकसर अन्य उज्बेक लोगों से बहस करते थे और बाद में फ्लोरिडा चले गए थे।" इसके बाद दोनों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें