फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बाल यौन शोषण अपराधियों का बनेगा अनोखा पासपोर्ट 

Fri, 03 Nov 2017 07:14 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन ने आतंकियों और अपराधियों से निपटने के लिए एक नया प्लान बनाया है। इसके तहत अब अपराधियों और आतंकियों के अमेरिकी पासपोर्ट पर उनके पिछले करतूतों के बारे जानकारी होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऐसा खासतौर से बढ़ते बाल यौनशोषण अपराध को देखते हुए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है कि बाल यौनशोषण अपराधियों के अमेरिकी पासपोर्ट पर अब उनके पिछले अपराधों के बारे जानकारी होगी। ताकि विदेश यात्रा के समय उनकी पहचान आसानी हो सके और दूसरे देशों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया जा सके। पंजीकृत बाल यौनशोषण अपराधियों के पासपोर्ट को रद्द करना शुरू कर दिया गया है और उन्हें नए सिरे से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है। 

पढ़ें- अमेरिकाः रिपोर्ट का दावा, FBI ने चार चीनी अधिकारियों को किया गिरफ्तार

उन्हें अब अद्वितीय पहचानकर्ता का दर्जा दिया जाएगा, जिसमें उनके पासपोर्ट में उनके अपराधों का वर्णन रहेगा। मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल सिर्फ पंजीकृत बाल यौनशोषण अपराधियों के पासपोर्ट पर ही यह फैसला लिया गया है। लेकिन आगे दूसरे मामलों के अपराधियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। उनके भी पासपोर्ट नए सिरे से बनेंगे और नए पासपोर्ट में उनके अपराधों का उल्लेख होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें