फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ-35 फाइटर जेट प्रोग्राम की बेलगाम कीमत पर बरसे ट्रंप बोले, 'अरबों बचाए जा सकते थे'

Tue, 13 Dec 2016 02:50 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रडार से बच निकलने वाले एफ-35 स्टीलथ फाइटर की आलोचना करते हुए कहा कि विमान की लागत काफी अधिक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह इतिहास में सबसे ज्यादा खर्चीला सैन्य हथियार सिस्टम है। ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के रक्षा मंत्री ऐश कार्टर इस समय इस्राइल में हैं और वहां वह देश के पहले दो लॉकहीड मार्टिन फाइटर की डिलवरी जश्न में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘एफ-35 प्रोग्राम और कीमत बेलगाम है। 20 जनवरी के बाद सैन्य खरीददारी पर अरबों डॉलर बचाया जा सकता था।’ अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी ने फाइटर जेट के मौजूदा संस्करण के 2070 डिलवरी के लिए 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का करार किया है।

प्रत्येक फाइटर जेट की कीमत 100 मिलियन डॉलर है। अमेरिकी वायु सेना ने ज्यादा लागत और देरी की खबरों के बाद अगस्त में एलान किया था कि फाइटर जेट युद्ध के लिए तैयार है। एफ-35 जेट दुनिया में सबसे ज्यादा उन्नत प्रौद्योगिकी फाइटर जेट है। 
विज्ञापन


कीमत को लेकर ट्रंप की आलोचना के बाद कंपनी के एक्जीक्यूटिव ने सोमवार को कहा कि लॉकहीड मार्टिन ने एफ-35 स्टीलथ फाइटर प्रोग्राम की कीमत कम करने के लिए बड़ी संख्या में निवेश किया है। साथ ही एफ-35 के लिए लॉकहीड के प्रोग्राम मैनेजर जेफ बेबीओन ने कहा कि यह एक अद्भुत कार्यक्रम है और यह बड़ा मूल्यवान है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने इस पर कोई सवाल उठाए हैं तो मैं इसे सकारात्मक देख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें