फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप बोले- घरेलू हिंसा के पूरी तरह खिलाफ, सभी जानते हैं ये बात

Thu, 15 Feb 2018 03:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह घरेलू हिंसा का विरोध करते हैं। उन्होंने यह बात रॉब पोर्टर के इस्तीफे के बाद कही, जिन पर उनकी पूर्व पत्नियों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा कि वह घरेलू हिंसा का विरोध करते हैं और यहां मौजूद सभी लोग यह बात जानते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने यह बातें ओवल ऑफिस इवेंट के दौरान रिपोटर्स से कहीं। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद सभी रिपोटर्स ये बात जानते हैं कि मैं किस तरह घरेलू हिंसा का विरोध करता हूं। मैं इसके पूरी तरह खिलाफ हूं। आपको बता दें कि पोर्टर की पूर्व पत्नी ने उन पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था जिसके बाद पोर्टर ने पिछले सप्ताह बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


जब इस मामले में ट्रंप के जवाब देने की बात आई तो उन्होंने साफ कर दिया कि वो किसी भी तरह की घरेलू हिंसा के खिलाफ हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें