फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया पर फिर नरम पड़े ट्रंप, बोले- किम जोंग से बातचीत के लिए तैयार

Thu, 11 Jan 2018 09:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Trump-Kim Jong
विज्ञापन

अमेरिका और उत्तर कोरिया में जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया के नेता से बुधवार को कहा कि यूएस, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की सरकार से बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन ये बातचीत सही परिस्थतियों में होनी चाहिए। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन उत्तर कोरिया की परमाणु नीति के खिलाफ हैं और इस बात से सहमत हैं कि उत्तर कोरिया पर इस मामले में दवाब बनाना चाहिए। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध उत्तर कोरिया की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

योनहप न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण कोरिया के प्रेसीडेंशियल ऑफिस ने बताया कि ट्रंप ने मून से कहा कि उत्तर कोरिया समझता है कि अगर दो कोरियाई देश एक साथ हो जाएंगे तो अमेरिका किसी भी तरह का मिलिट्री एक्शन नहीं लेगा। मंगलवार को दोनों कोरियाई देशों ने दो सालों में पहली बार दक्षिण में होने वाले विंटर ओलंपिक पर बातचीत की थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों से मसले पर किसी भी प्रकार से समझौता करने को तैयार नहीं है। रूलिंग पार्टी के न्यूजपेपर ने कहा कि अब अमेरिका को मान लेना चाहिए कि उत्तर कोरिया एक परमाणु शक्ति है।
विज्ञापन


पढ़ें: IGI एयरपोर्ट से लश्कर का संदिग्ध पकड़ा गया, दिल्ली में हाई अलर्ट 

हालांकि ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर जिस तरह से नरमी दिखाते हुए बातचीत की पहल की है,उससे दोनों देशों के बीच गतिरोध कम हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें