फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: चुनावी रैली में मचा हड़कंप, स्टेज से हटाए गए ट्रंप

Sun, 06 Nov 2016 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध बंदूकधारी के रैली में घुसने की खबर आई। निवेदा में डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी सभा के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


भाषण दे रहे ट्रंप को सुरक्षा बलों ने तुरंत स्टेज से हटा दिया। हालांकि संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पहले खबर आई थी कि ट्रंप की रैली में घुसे संदिग्ध के पास बंदूक है, हालांकि तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ नहीं मिला।

अमेरिकी चुनाव को 48 घंटे बाकी हैं। ऐसे में ट्रंप ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं और दोनों ही उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि आतंकी संगठन अलकायदा अमेरिकी चुनाव से आस-पास आतंकी हमला कर सकता है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि वो किसी भी खतरे को लेकर सचेत है। #WATCH Donald Trump was rushed off stage during his Reno, Nevada campaign rally; one man escorted out in handcuffs by police. pic.twitter.com/YJb2i705wa — ANI (@ANI_news) November 6, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें