अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन को उस रिपोर्ट के बाद लताड़ लगाई है, जिसमें कहा गया कि कोहेन ने पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल को रुपये दिए जाने के बारे में उनके साथ एक चर्चा की रिकॉर्डिंग कर ली थी और अब यह टेप एफबीआई के पास है। इस मॉडल ने दावा किया था कि उसके ट्रंप से रिश्ते रहे हैं और इस बात को उनके वकील कोहेन ने टेप कर ली थी।
इस पर ट्रंप ने कहा कि कोहेन का यह तरीका गैरकानूनी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कि अच्छी खबर है कि आपके पसंदीदा राष्ट्रपति ने गलत कुछ नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को अपनी एक खबर में बताया कि एफबीआई ने इस साल कोहेन के कार्यालय पर छापे के दौरान यह रिकॉर्डिंग जब्त की थी।
कोहने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर ट्रंप के बारे में शर्मनाक खबरों को रोकने के लिए महिला को भुगतान देने को लेकर जांच के घेरे में है। कोहेन अब ट्रंप के वकील नहीं हैं।