फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख अवैध अप्रवासियों को जल्द ही अमेरिका से बाहर निकालेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 14 Nov 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : WWE
विज्ञापन
आव्रजन पर कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द ही अवैध रूप से रह रहे 30 लाख अप्रवासियों को निर्वासित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें अपने देश से बाहर करने या जेल भेजने जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में 1.1 करोड़ अप्रवासी ऐसे हैं, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं। इनमें से हजारों की संख्या में भारतीय-अमेरिकी भी हैं। बड़ी संख्या में मैक्सिको से आए लोग भी गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा, ‘हम उन लोगों को खोजने जा रहे हैं, जो अपराधी हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है, वे गैंग के गुर्गे हैं, वे ड्रग माफिया हैं। ऐसे लोगों की तादाद करीब 20 लाख या 30 लाख तक भी हो सकती है। हम उन्हें हमारे देश से खदेड़ने जा रहे हैं या फिर हम उन्हें जेल में डाल देंगे। वे यहां गैरकानूनी रूप से रह रहे हैं इसलिए हम उन्हें देश से बाहर करने जा रहे हैं।’
 
विज्ञापन

ट्रंप का चुनावी वादा

डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
व्यवसायी से राजनेता बने 70 वर्षीय ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान उन देशों को चेताया था, जो इन अवैध अप्रवासियों को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा था कि वह उन देशों के लोगों को वीजा देने से रोकने के लिए कानूनी प्रावधान लाने जा रहे हैं। ट्रंप ने अपने चुनावी रैली के दौरान कठोर और मजबूत आव्रजन नीति लाने का वादा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें