फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक न्यूज के सबसे बड़े दोषी हैं ट्रंप : विशेष यूएन दूत

Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अभिव्यक्ति और विचार रखने की आजादी पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत डेविड काये ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेट पर गलत सूचनाओं के सबसे बड़े दोषी हैं।

विज्ञापन


काये ने बुधवार को कहा कि जब दुष्प्रचार की बात आती है तो सरकारें वास्तविक अपराधी होती हैं। मेरे देश अमेरिका में, फर्जी सूचनाओं को देने के सबसे बड़े दोषी अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की तरफ से फैलने वाले फर्जी समाचार की समस्याओं पर पत्रकारों को काम करना चाहिए। 

गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसे मंच बॉट व विदेशी हस्तक्षेप जैसे दुष्प्रचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर लड़ाई में मदद कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामग्री नहीं हटाना चाहिए। काये के अनुसार, इन मंचों को सामग्री पर नियंत्रण स्थापित करने के बदले स्पैम और बॉट खाते को कम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बता दें कि ट्रंप ने कई बार अमेरिकी मीडिया को लोगों का दुश्मन करार दिया है और फेक न्यूज फैलाने के लिए कई प्रतिष्ठानों की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें