अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में एच-2 बी कार्यक्रम के तहत 15000 ज्यादा विदेशी वर्करों को वीजा देने की घोषणा की है। इन वर्करों को अस्थायी तौर पर गैर-कृषि काम के लिए यह वीजा दिया जाएगा।
मामले में होमलैंड सिक्योरिटी विभागों के अनुसार अतिरिक्त वीजा प्राप्त करने के लिए के लिए अर्हता के रूप में याचिकाकर्ताओं को झूठी गवाही के दंड के तहत प्रमाणित करना होगा कि उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
अगर वह वित्तीय वर्ष 2017 के दौरान एच-2 बी में विदेशी वर्करों को रोजगार नहीं दे सकता है। सचिव श्रम अलेक्जेंडर एकोस्ता से बात करने के बाद होमलैंड सुरक्षा सचिव जॉन केली ने तय किया है कि वित्तीय वर्ष 2017 में कुछ अमेरिकी व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी व्यवसायिक वर्करों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यह वर्कर पर्याप्त व्यवसायिक योग्यता रखने वाले होने चाहिए, जो अमेरिका के पास अभी मौजूद नहीं हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के व्यवसायिक वर्करों के साथ खड़े होने का वादा करते हुए 'मेड इन अमेरिका' सप्ताह घोषित किया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभाले के बाद से ही एच- 1बी वीजा पर प्रतिबंध बढ़े हैं। हालांकि इन दिनों अमेरिका में एन-1बी वीजा को पीछे छोड़ तेजी से नॉन इमिग्रेशन वीजा पॉपुलर हो रहा है। दूसरी ओर अमेरिका ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ‘करीबी परिजन’ की परिभाषा को और विस्तार दिया है। ‘करीबी परिजन’ की नई परिभाषा में दादा-दादी और अन्य रिश्तेदारों को भी शामिल कर लिया है।