अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगातार किए जा रहे प्रचार के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा है कि ऐसे स्मार्ट भारतीय छात्रों की अमेरिका की यूनिवर्सिटी को जरूरत है। उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाना चाहिए। यह बात डोनाल्ड ट्रंप ने इमीग्रेशन पॉलिसी को ध्यान में रखकर कही है।
उन्होंने कहा कि हम चाहें उन्हें पसंद करें या नहीं, पर हम बहुत लोगों को शिक्षा दे रहें हैं। वो समझदार लोग हैं। हमें उनके जैसे और ज्यादा लोगों की जरूरत इस समय देश में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने एक बयान देते हुए कहा था कि ऐसे लोग देश में नहीं आ सकते हैं। जो पहले हॉवर्ड में जाते हैं। वो अपने क्लॉस में फर्स्ट आते हैं। वो सभी भारत से होते हैं। फिर वो वापस भारत लौट जाते हैं। अपनी कंपनियां बनाते हैं। खूब सारा पैसा कमाते हैं और बहुत से लोगों को नौकरी देते हैं।