फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी निक्की हेली को विदेश मंत्री बना सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 18 Nov 2016 06:04 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ कैरोलिना से भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली को विदेश मंत्री बना सकते हैं। ट्रंप की कैबिनेट में निक्की को शामिल करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


दो बार गवर्नर बन चुकीं 44 वर्षीय निक्की ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में सीनेटर मार्को रूबियो को समर्थन दिया था, लेकिन आम चुनाव से पहले ट्रंप के समर्थन में आ गई थीं। उन्होंने कहा था कि वह न्यूयॉर्क के अरबपति कारोबारी ट्रंप को ही वोट देंगी।

वहीं, न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडी गुइलियानी को भी इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का नाम संभावित कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल होने की खबर के बाद निक्की के विदेश मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन


भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला गवर्नर होने का भी गौरव निक्की को ही प्राप्त है। बुधवार को ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने उन उम्मीदवारों की सूची में निक्की का भी नाम शामिल किया, जिनसे ट्रंप को मुलाकात करनी है।

ट्रंप का पूर्व विदेश मंत्री हेनी किसिंजर, जनरल (सेवानिवृत्त) जैक कीन, एडमिरल माइक रोजर्स और केन ब्लैकवेल समेत कई लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। ट्रंप के एक करीबी के मुताबिक निक्की के नाम पर विदेश मंत्री समेत कैबिनेट के किसी भी पद के लिए विचार चल रहा है।

साउथ कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने ‘द पोस्ट एंड कूरियर’ से कहा कि ट्रंप हमारी सरकार में नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं। वहीं, ट्रंप ने कहा कि सिर्फ वह ही कैबिनेट की आखिरी सूची के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें