फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशियों को लुभाने के लिए क्या कर रहे ट्रंप, जानें

Fri, 28 Oct 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी लोगों की आबादी करीब 40 लाख (2010 की जनगणना के हिसाब से करीब 32 लाख) हैं। हालांकि भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं की संख्या 10 लाख हैं। जानकार मानते हैं कि चुनाव के हिसाब से करीब 2 लाख अमेरिकी-भारतीय खुद को 'हिंदू' के चश्मे से भी देखते हैं, इनमें से करीब 20 फीसदी का जुड़ाव ही रिपब्लिकन पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन


ट्रंप अलग-अलग कोशिशों से अमेरिकी भारतीय वोटों को अपने पक्ष में करने की खूब कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए ट्रंप ने पहले तो अपनी बहू लारा को वर्जिनिया के मंदिर में दिवाली उत्सव में हिस्सा लेने भेजा। इसके बाद अमेरिकी भारतीयों को अपने पक्ष में लाने के लिए ट्रंप ने नारा दिया: अबकी बार-ट्रप सरकार। ट्रंप ने यह पंचलाइन 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र के लोकप्रिय 'अबकी बार-मोदी सरकार' से चुराई। 
विज्ञापन

ट्रंप के लिए अभियान चला रहे शलभ कुमार

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images
ट्रंप के लिए 'हिंदू' समर्थकों को जुटाने का अभियान शिकागो के बिजनेसमैन शलभ कुमार चला रहे हैं। शलभ कुमार मोदी के प्रशंसक हैं और 'हिंदू कार्यकर्ता' हैं।  ट्रंप एक विडियो में दीप प्रज्वलित करते हुए भी नजर आएं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रंप को खूब कॉमेंट्स मिले।

वर्जिनिया मंदिर मे दिवाली के उत्सव में ट्रंप की बेटी ने भी हिस्सा लिया। उनकी बहू ने तो अपने भाषण हिंदू धर्म की तारीफ की। एक तरफ ट्रंप बाहर से अमेरिका आने वाले लोगों के खिलाफ बोलते हैं तो उनकी बहू ने अमेरिका के विकास में भारतीय-अमेरिकी लोगों की भूमिका की महत्ता बताई। 

अमेरिकी चुनाव में भारतीय-अमेरिकी लोगों का रुझान किस ओर रहेगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है लेकिन ट्रंप इसके लिए खूब कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें