फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने हार्ले डेविडसन के बहिष्कार का किया समर्थन, टैरिफ से परेशान है कंपनी

Mon, 13 Aug 2018 12:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मोटरसइकिल बनाने वाली कंपनी हार्ले डेविडसन के बहिष्कार का समर्थन किया है। दोनों के बीच स्टील के बढ़े हुए टैरिफ को लेकर तनाव है। विसकंसिन बेस्ड मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी ने पहले यह घोषणा की थी कि वह यूरोपिय संघ में जाकर मोटरसाइकिल का उत्पादन करेगी। ट्रंप ने एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि हार्ले डेविडसन रखने वाले कई लोगों ने योजना बनाई है कि यदि कंपनी उत्पादन के लिए विदेश जाती है तो वह उसका बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने जब से यूरोपीय स्टील और एल्युमिनियम पर सख्त कर लगाये हैं तब से कंपनी पर यूरोपीय संघ के करों का बोझ बढ़ गया है। ट्रंप ने ना केवल हार्ले की आलोचना की है बल्कि उन्होंने ज्यादा और लक्षित कर के अलावा विदेशी निवेशकों को देश में बुलाकर प्रतिस्पर्धा में वृद्धि करने की धमकी दी है। कंपनी के कदम को खराब बताते हुए उन्होंने इसे निजी मसला बताया है। सोमवार को कंपनी ने कहा था कि वह मोटरसाइकिल का कुछ उत्पादन देश के बाहर करेगी।

अमेरिका की कई कंपनियां प्रशासन द्वारा लगाई गई टैरिफ नीति की शिकायत कर रही है। उनका कहना है कि नई टैरिफ नीति से उन्हें परेशानी हो रही है। हालांकि ट्रंप ने इसे वफादारी की परीक्षा का मुद्दा बनाया हुआ है। इसी हफ्ते राष्ट्रपति ने एक ट्वीट कर कहा था कि मैंने आपके लिए बहुत कुछ किया और उसके बाद यह सब। कुछ महीने पहले उन्होंने उत्पाद शुल्क को लेकर भी बयान दिया था। उस समय उन्होंने 1,300 चीनी उत्पादों की सूची जारी की थी जिसपर शुल्क बढ़ाए जाने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें