फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़ाई आईएस से, यहां अपने ही पुलिस को मार रहे हैं'

Mon, 18 Jul 2016 05:20 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने बोला ओबामा पर हमला। - फोटो : bbc
विज्ञापन
अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना करते हुए कहा है कि देश में नेतृत्व की कमी है।
विज्ञापन


ट्रंप ने लुईजियाना के बैटन रूज में हुई गोलीबारी पर ट्वीट किया, ''हम आईएसआईएस से लड़ रहे हैं और यहाँ हमारे ही लोग हमारी पुलिस को मार रहे हैं। देश बंटा हुआ है और नियंत्रण से बाहर है। दुनिया देख रही है।''

बैटन रूज में एक अफ्रीकी-अमरीकी व्यक्ति पर तीन पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाई थीं। तीनों पुलिस अधिकारियों और गोलियां चलाने वाले पूर्व मरीन सैनिक की इस घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ट्रंप की टिप्पणी रिपब्लिकन पार्टी की नेशनल कन्वेंशन से एक दिन पहले आई है। पार्टी के उस सम्मेलन में उनके औपचारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

ओबामा ने अमेरिकियों से एकजुट होने को कहा

ओबामा बोले- पुलिस अधिकारियों पर होने वाले हमलों को सही नहीं ठहराया जा सकता है। - फोटो : Reuters
उधर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों पर हमले को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने सभी अमेरिकियों से एकजुट होने की अपील की है।    

पूर्व मरीन सैनिक की पहचान 29 साल के गेविन लॉन्ग बताई गई है, जो पांच साल यूएस मरीन रहे थे। हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि करीब दो हफ्ते पहले पुलिस गोलीबारी में अफ्रीकी अमरीकी अल्टन स्टर्लिंग की मौत का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें