फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : ट्रंप ने मानी पत्नी की बात, डिप्टी एनएसए मीरा रिकार्डेल को हटाया

Fri, 16 Nov 2018 04:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की प्रथम महिला और ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने मीरा को बर्खास्त करने की अपील करने के बाद आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरा रिकार्डेल को व्हाइट हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक दिन पहले ही मेलानिया ने कहा था कि उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अब व्हाइट हाउस में काम करने का सम्मान पाने के योग्य नहीं रही हैं।

विज्ञापन


मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीशम ने प्रथम महिला कार्यालय से इस बयान की पुष्टि की। इसके एक दिन बाद ही ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा है कि मीरा रिकार्डेल राष्ट्रपति के साथ काम करती रहेंगी, क्योंकि वह प्रशासन के भीतर एक नई भूमिका निभाने के लिए व्हाइट हाउस छोड़ रही हैं। 

मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप द्वारा किया गया पहला बदलाव

सैंडर्स ने कहा, राष्ट्रपति अमेरिकी आवाम के लिए रिकार्डेल की निरंतर सेवा और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता बनाए रखने के लिए आभारी हैं। माना जा रहा है कि मीरा की पिछले महीने अफ्रीका दौरे के दौरान मेलानिया से किसी बात पर बहस हो गई थी। मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप द्वारा किया यह पहला बदलाव है। 

मेलानिया ट्रंप कार्यालय से जारी बयान में यह भी कहा गया था कि अब रिकार्डेल की सेवाओं की जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति की पत्नी द्वारा प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की निंदा करने का यह दुर्लभ मामला है। दरअसल मीरा रिकार्डेल ने अफ्रीका यात्रा के दौरान प्रथम महिला के स्टाफ से झंझट मोल ले लिया था। उस वक्त मेलानिया ने कहा था कि व्हाइट हाउस में कुछ लोग ऐसे हैं जिन पर मैं भरोसा नहीं करती।
विज्ञापन

कुछ और बड़े फैसले ले सकते हैं ट्रंप

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद पत्नी मेलानिया के कहने पर मीरा रिकर्डेल को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद ट्रंप कुछ और बड़े फैसले ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इनके पीछे भी उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला की ही चलेगी। 

फिलहाल व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली और गृह सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन इस फेहरिस्त में शामिल हैं। हालांकि मेलानिया ने बयान जारी कर जॉन केली के साथ सामान्य रिश्तों की बात स्वीकार की है। लेकिन यह स्वीकारोक्ति इस बात की पुष्टि करती है कि कहीं न कहीं दोनों के बीच विवाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें