फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उत्पीड़न: डोनाल्ड ट्रंप के एक और करीबी ने इस्तीफा दिया, दिए ये आदेश

Sat, 10 Feb 2018 10:22 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका में व्हाइट हाउस के एक और कर्मचारी ने घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह में यह दूसरा ऐसा इस्तीफा है जिसने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। बुधवार को कर्मचारी सचिव रॉब पोर्टर के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को डेविड सोरेनसेंस ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली और लंबे समय से सहायक रहे होप हिक्स की छवि भी खराब हुई है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के भाषण लेखक डेविड सोरेनसेंस ने अपने खिलाफ पत्नी द्वारा लगाए उत्पीड़न के आरोपों के बाद इस्तीफा देने से पहले ट्रंप की घरेलू टिप्पणी से आहत होकर कर्मचारी सचिव रॉब पोर्टर ने भी इस्तीफा दे दिया था। इन इस्तीफों से खराब होती छवि पर ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली को व्हाइट हाउस अधिकारियों से कहना पड़ा कि रॉब पोर्टर पर उनकी पत्नी के लगाए आरोपों के बाद कर्मचारियों को हैंडल नहीं कर पाने के आरोपों से वह निपटने के लिए वह अपने इस्तीफे को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कभी भी प्रेरित नहीं किया। 

डेविड सोरेनसेंस पर उनकी पूर्व पत्नी जेसिका कॉरबेट ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति लगातार उत्पीड़न करते रहे हैं। जेसिका के मुताबिक सोरेनसेंस ने उनके पैर पर कार चढ़ा दी और कई बार जलती सिगरेट से उनका हाथ भी जलाया। सोरेनसेंस पर उनकी पत्नी ने दीवार से धक्का देकर चोट पहुंचाने और बाल पकड़कर खींचने का भी आरोप लगाया और कहा कि उस वक्त सोरेनसेंस कानून प्रवर्तन से जुड़े थे इसलिए उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। इसी तरह रॉब पोर्टर की पत्नी ने भी अपने पति पर घरेलू उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


घरेलू उत्पीड़न पर ट्रंप ने की यह टिप्पणी

वैसे तो राष्ट्रपति ट्रंप पर खुद कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगे हैं, लेकिन अपने कार्यालय में कर्मचारियों पर लगे आरोपों से उनकी भौंहें तन गईं। उन्होंने पोर्टर ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। हालांकि ट्रंप ने पत्नियों के घरेलू उत्पीड़न का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि हमें निश्चित रूप से उन्हें शुभकामनाएं देना चाहिए। इसके बाद विवाद को और हवा मिली। यह उनके लिए बेहद कठिन वक्त है। जब वह व्हाइट हाउस में थे तब उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। उम्मीद करते हैं आगे भी उनका करियर बेहद शानदार होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें