फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्रिगर' ने दबा दिया बंदूक का ट्रिगर, मालिक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक महिला अपने कुत्ते से चली गोली के कारण घायल हो गई। इंडाना राज्य में एक पर्यावरण संरक्षण अधिकारी जोनाथन बोयड ने बताया कि ये घटना संयोगवश हुई जिसमें 25 वर्षीय एली कार्टर को पैर में चोट आई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ये घटना तब घटी, जब शनिवार को एली बतख का शिकार कर रही थीं। उन्होंने अपनी शॉटगन को एक तरफ रख दिया था कि तभी उनका चॉकलेटी रंग का लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता बंदूक पर चढ़ गया और इससे बंदूक चल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

गलती से चली गोली

बताया जाता है कि इस कुत्ते का नाम ट्रिगर है। बॉयड का कहना है कि एली को बाएं पैर और अंगूठे में चोट आई है, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि ऐसी घटनाओं के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है कि कुत्ते ने मालिक को काट लिया, या फिर कुत्ते के डर से कोई छत से नीचे कूद गया। लेकिन मालिक को गोली मारने की घटना अपने आप में ही चौंकाने वाली है। हालांकि, कुत्ते से गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें