फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव पटेल भी होंगे 89वें ऑस्कर अवार्ड के प्रजेंटर

Sun, 26 Feb 2017 04:51 AM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिल्स
विज्ञापन
देव पटेल - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारत के देव पटेल मैट डैमन, रयान गोसलिंग, मेरिल स्ट्रीप, ओक्टाविया स्पेंसर और तराजी पी हेंसन जैसे अन्य कलाकारों के साथ 89वें ऑस्कर अवार्ड में प्रजेंटर की भूमिका में होंगे। ऑस्कर के प्रॉड्यूसर माइकल डी लुसा और जेनिफर टोड ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


सॉसेज पार्टी के स्टार सेठ रोगन और सलमा हयाक, हैकसॉ रिज के अभिनेता विंस वॉगन और किंग्समैन की अभिनेत्री सोफिया बौतेला भी इसमें प्रेजेंटर होंगे।

डॉल्बी थियेटर में होने वाले इस कार्यक्रम में वॉरेन बिटी, एमी एडम्स, लियोनार्डो डीकैप्रियो, जैमी डोर्नन, एम्मा स्टोन, ड्वेन जॉनसन और चार्लीज थेरॉन भी प्रेजेंटर होंगे। इस समारोह की मेजबानी जिम्मी किम्मेल करेंगे।
विज्ञापन

ऑस्कर प्रतिमा की कीमत सिर्फ 10 अमेरिकी डॉलर

ऑस्कर प्रतिमा
ऑस्कर की ट्रॉफी को भले ही मनोरंजन की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी माना जाए, लेकिन इसकी कीमत सिर्फ 10 अमेरिकी डॉलर है।

एंटरटेनमेंट वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर की ट्रॉफी को बनाने में 400 अमेरिकी डॉलर की लागत आती है, लेकिन एक नियम के मुताबिक नीलामी के लिए भेजे जाने से पहले 10 अमेरिकी डॉलर में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को इस ट्रॉफी की पेशकश करना जरूरी है। 

इस नियम के समर्थकों में से एक ऑस्कर विजेता स्टीवन स्पीलबर्ग ने बेट्टे डेविस और क्लार्क गाबले की ऑस्कर प्रतिमाओं को वापस पाने के लिए 13 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च किए और फिर उन्हें एकेडमी को वापस सौंपा। इस नियम को 2015 के अदालत के फैसले में भी बरकरार रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें