फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज ने की ट्रंप की सराहना, ओबामा को कोसा

Thu, 21 Jul 2016 08:15 PM IST
एजेंसी/क्लीवलैंड
विज्ञापन
क्रूज ने ट्रंप की सराहना की।
विज्ञापन
कभी दोस्त से दुश्मन बने टेक्सास के गवर्नर टेड क्रूज ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। ट्रंप की बढ़त को देखकर राष्ट्रपति पद की रेस से हटने वाले रिपब्लिकन नेता टेड क्रूज ने न केवल ट्रंप की सराहना की, बल्कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन की आलोचना भी की।
विज्ञापन


क्रूट के मुताबिक ओबामा हर चीज को पीछे ले जाना चाहतें हैं और हिलेरी उनका साथ दे रही हैं। यहां रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में बृहस्पतिवार को उत्साहित भीड़ के बीच क्रूज ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति पद के लिए नामित ट्रंप को बधाई देता हूं।’ क्रूज ने कहा, ‘अमेरिका के भविष्य को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच बड़ा अंतर है।

एक पार्टी यह सोचती है कि (ओबामा के पूर्व के बयान की ओर संकेत करते हुए) आतंकी सगठन आईएस एक जेवी टीम है। क्या ‘डेथ टू अमेरिका डे’ और ‘डेथ टू इस्राइल डे ’ के रूप में छुट्टियां मानाने वाले ईरान के साथ सौदा किया जा सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बराक ओबामा हर चीज को पीछे ले जाना चाहते हैं। वह ग्वांतानामो बे बंद कराना चाहते हैं और बॉर्डर खोलना चाहते हैं। वह नौकरियों का निर्यात करते हैं और आतंकवाद का आयात करते हैं। बस, बहुत हो गया’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें