अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनल्ड ट्रम्प को लेकर पार्टी में गहराते असंतोष के बीच 18 जुलाई से चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत हो गई है। रिपब्ललिकन पार्टी के इस सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनल्ड ट्र्म्प को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया जाना है।
अमेरिका में बढ़ती हिंसक और गोलीबारी की घटनाओं के कारण रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। अरबपति डोनल्ड ट्रम्र इस सम्मेलन में रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और मतदाताओं को समझाएंगे कि वह सज्जन और दयालु व्यक्ति हैं। उन्हें केवल एक बिजनेसमैन न समझें।
विज्ञापन
रिपब्लिकन के इस कन्वेंशन की थीम मेक अमिरका सेफ अगेन रखी गई है यानी 'अमेरिका को फिर से महफूज बनाएं।' कन्वेंशन में रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने ध्वनिमत के आधार पर वोट देने के नियम का विरोध किया। ध्वनि के आधार पर मत देने का नियम पार्टी कन्वेंशन में इसलिए रखा गया है ताकि रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प के नामांकन का विरोध करने वालों की पहचना की जा सके।
रिपब्लिकन पार्टी का सम्मेलन 18 से 21 जुलाई तक अमेरिाका के ओहियो में चलेगा। और इस सम्मेलन में डोनल्ड ट्र्म्प को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपित पद का औपचारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।