फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से व्यापार को लेकर एक है क्लिंटन और ट्रंप की सोच

Thu, 30 Jun 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Reuters
विज्ञापन
नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले है ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प दोनों उम्मीदवारों ने चीन के साथ व्यापार को लेकर अपनी-अपनी राय लोगों से साझा करी है।
विज्ञापन


चीन के साथ व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दोनो प्रमुख दावेदारों की सोच लगभग एक जैसी ही है दोनों ही चीन को ग्लोबल मार्किट में अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मनते है।


उन्होंने कहा हैं कि यदि वो सत्त में आते है तो वह अमेरिका की व्यापार नीती को बदल कर उसमें चीन के साथ व्यापार करने के नए नियम लागू करेगें जिससे अमेरिका के अर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चीन को पीछे छोडने के लिए पूरी तरह से तैयार है

डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड' - फोटो : BBC
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह विश्वभर में चीन के बढ़ते व्यापार पर लगाम लगाकर अतराष्ट्रीय स्तर पर उसकी अधिनायक वाली छवि को चुनौती देगी और इस मंदी के दौर में भी वह मध्यम वर्ग के युवाओ के लिए रोजगार पैदा करेगी।

रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप में भरोसा करते है क्योंकि अमेरिका राज्यों का समूह है। अपने भाषण में ट्रंप ने ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान समय अमेरिका की व्यापार नीती पूरी तरह विफल रही है।

ट्रंप ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सत्ता सभालने का मौका दिया तो वह चीन से प्रतिस्पर्धा करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में चीन को पीछे छोडने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होने कहा की वह अमेरिकी जनता को विश्व की सबसे अच्छी व्यापार नीती प्रदान करेगे और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अंतर्राष्ट्रीय स्तर नई पहचान दिलाएगे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें