फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शी जिनपिंग व डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात, ट्रेड डील पर बढ़े आगे दोनों देश

Sun, 30 Dec 2018 05:43 AM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ट ट्रंप व शी चिनपिंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को लंबे समय बाद आपस में फोन पर बात की। अमेरिकी सरकार के आंशिक शटडाउन के 8वें दिन भी जारी रहने के बीच हुई इस वार्ता के बाद दोनों ही नेताओं ने संभावित यूएस-चीन ट्रेड डील को लेकर ‘गुड प्रोग्रेस’ होने की बात कही है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर लंबी व बहुत अच्छी बात हुई और चीन-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील अच्छी प्रगति कर रही है। उधर, बीजिंग में सरकार समर्थित शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने भी फोन वार्ता की पुष्टि करते हुए जिनपिंग के हवाले से कहा, मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों की टीमें आपस में मिलकर जल्द से जल्द एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए लाभकारी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें