फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेन जियाबाओ के पास आय से अधिक संपत्ति?

Sat, 27 Oct 2012 03:40 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका के न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार का कहना है कि उसके पास इन बातों के पुख्ता सबूत हैं कि चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने पद पर रहते हुए कम से कम पौने तीन अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन


अखबार ने दस्तावेजों के आधार पर कहा है कि वेन के परिवार के लोग उनके शासनकाल में काफी अमीर हो गए हैं। इन लोगों में वेन जियाबाओ की माँ, बेटा, बेटी और छोटे भाई शामिल हैं। अखबार में कहा गया है कि वेन के परिवार वालों के नाम उनके व्यापारिक हिस्सेदारों के बीच में छिपाए गए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक फिलहाल ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि वेन जियाबाओ अपने परिवार की व्यापारिक गतिविधियों से परिचित हैं या फिर उसमें शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में चीनी सरकार और वेन के रिश्तेदारों की इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


ग़रीब परिवार
अखबार लिखता है कि वेन जियाबाओ की माँ उत्तरी चीन में एक स्कूल टीचर थीं। माओ के एक राजनीतिक अभियान के दौरान उनके पिता ने उन्हें सुअरों की देखभाल का जिम्मा सौंप दिया था।

अखबार का कहना है कि पिछले साल एक भाषण के दौरान खुद वेन जियाबाओ ने कहा था कि उनका बचपन बेहद गरीब परिवार में बीता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स लिखता है, “अब ये स्थितियां बिल्कुल बदल गई हैं और वेन जियाबाओ की नब्बे वर्षीया मां यांग झियुन न सिर्फ गरीबी को बहुत पीछे छोड़ आई हैं बल्कि पूरी तरह से अमीर बन चुकी हैं। कम से कम दस्तावेज तो यही बताते हैं।”

अखबार लिखता है कि चीन में वित्तीय सेवा देने वाली एक बड़ी कंपनी में ही उनके नाम से पांच साल पहले एक करोड़ बीस लाख डॉलर का निवेश हुआ था।

हालांकि ये संपत्ति उन्होंने कैसे अर्जित की या फिर उन्हें इन सबके बारे में पता है भी या नहीं, अखबार के पास इसके विवरण नहीं हैं।

लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ये स्पष्ट है कि यह सब तब हुआ जब उनके बेटे वेन की चीनी शासन में तरक्की होने लगी। यानी साल 1998 में जब वो देश के उप प्रधानमंत्री और उसके पाँच साल बाद जब प्रधानमंत्री बने।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने जो दस्तावेज इकट्ठे किए हैं, उनके मुताबिक वेन जियाबाओ की न सिर्फ माँ, बल्कि उनके बेटे, बेटी, छोटा भाई और दूसरे रिश्तेदार भी इस दौरान असाधारण रूप से अमीर बन गए।
विज्ञापन


अखबार लिखता है कि इन सब लोगों के नाम से कम से कम दो अरब सत्तर करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें