फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिली की पहली महिला राष्ट्रपति मिशेल मानवाधिकार प्रमुख के पद के लिए नामित

Thu, 09 Aug 2018 02:55 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चिली की दो बार राष्ट्रपति रहीं और प्रतिष्ठित महिला अधिकार समर्थक मिशेल बाचेलेत को आज विश्व निकाय के अगले मानवाधिकार प्रमुख के पद के लिए नामित किया। बाचेलेत (66) जॉर्डन के राजनयिक जेद राद अल-हुसैन का स्थान लेंगी जो कई देशों में सरकारों के उल्लंघनों के मुखर आलोचक रहे हैं।

विज्ञापन


सदस्य देशों के क्षेत्रीय समूहों के प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श के बाद गुतारेस ने महासभा को संयुक्त राष्ट्र की अगली मानवाधिकार उच्चायुक्त के पद पर बाचेलेत को नियुक्त करने की अपनी मंशा के बारे में सूचित किया। अब उनके नाम को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

महिला अधिकारों की चैंपियन बाचेलेत ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना दूसरा चार साल का कार्यकाल इस साल खत्म किया। वह 2006 से 2010 के बीच भी चिली की राष्ट्रपति रहीं। वह चिली की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें