जलवायु परिवर्तन के कारण हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (एचएफएमडी) का जोखिम बढ़ सकता है। एचएफएमडी बच्चों में होने वाला एक सामान्य वायरल संक्रमण है।
‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डार्मेटोलॉजी’ में प्रकाशित सर्वेक्षण एचएफएमडी और तापमान और आर्द्रता के बीच सकारात्मक संबंध को दिखाता है। एचएफएमडी, बलगम, छींक, संक्रमित छालों और मल से फैलता है। इसके लक्षण उभरने में लगभग तीन से छह दिन का समय लग जाता है।
यह आमतौर पर लगभग पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता ने कहा, ‘हमारे बदलते माहौल और विभिन्न संक्रामक बीमारियों के लिए हमारी समझ अधिक बढ़ी है। लेकिन इसके लिए अभी और भी प्रयास करने होंगे।