वाई-फाई की तर्ज में वायरलेस तकनीक से मोबाइल चार्ज करने और पंखा चलाने की आपकी ख्वाहिश जल्द पूरी होने वाली है। अमेरिका के डिग्री रिसर्च के वैज्ञानिकों ने मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को वायरलेस चार्ज करने की तकनीक ईजाद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
इससे एक साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिना किसी तार के बिजली आपूर्ति की जा सकती है। लिहाजा आप इसकी मदद से मोबाइल को चार्ज करने, पंखा चलाने और बल्ब जलाने का काम एक साथ कर सकते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक से रोबो और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बैटरी की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। यह शोध प्लोस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ।