फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की तादाद 79 पहुंची

Tue, 20 Nov 2018 12:31 PM IST
भाषा, पैराडाइज, अमेरिका
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 79 हो गई है। उत्तरी कैलिफोर्निया के शेरिफ ने बताया कि सोमवार को कुछ और मानव अवशेष मिले हैं। बुटे काउंटी शेरिफ कोरी होनिया ने कहा कि जंगल में आग लगने की घटना के बाद लापता लोगों की सूची में अब 700 लोगों के नाम हैं। यह सोमवार को बताई गई कुल संख्या से लगभग 300 कम है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों में से कई सुरक्षित हो सकते हैं, हो सकता है कि उन्हें पता ही नहीं हो की उनका नाम लापता सूची में है। कैंप फायर में लगी आग गत आठ नवंबर को ग्रामीण इलाके पैराडाइज में फैल गई थी। आग की चपेट में आकर 12,000 से अधिक घर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


खाली पड़े घरों में लूटपाट करने के आरोप में अधिकारियों ने पिछले हफ्ते पांच पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें