अमेरिका के न्यूयार्क में एक तेज रफ्तार कार इस कदर बेकाबू हुई कि वो भीड़ में घुस गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई है, जबकि 22 से ज्यादा घायल हो गए हैं। न्यूयार्क में यात्रियों से हमेशा भरे रहने वाले टाइम्स स्कॉयर में ये बड़ा हादसा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कई लोगों के घायल होने के बाद इसे ब्रिटेन के बर्लिन और फिर संसद पर हमले से जोड़ कर देखा जा रहा था। न्यूयार्क पुलिस ने बाद में साफ कर दिया ये कोई आतंकवादी हमला नहीं है, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा है।
विज्ञापन
3 of 5
attack in times square
पुलिस ने बताया कि 26 साल का शख्स तेज रफ्तार की मरहूम कार लेकर भीड़ में घुस गया। पुलिस ने उसे और कार को कस्टडी में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
4 of 5
न्यूज एजेंसी एएफपी के रिपोटर ने हादसे के बारे में कई बाते बताई। उसने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद हमलावर की कार फुटपाथ पर चढ़ी हुई थी और उसमें हल्की आग लगी हुई थी।
चौंका देने वाले बात है कि घायल लोग जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे और चीखे जा रहे थे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति की लाश को सफेद कपड़े में लिपटाकर भी सड़क पर रखा हुआ था। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।