फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया: 2.3 लाख एकड़ में फैली आग ने बरपाया कहर, 2.5 लाख लोगों ने छोड़ा अपना घर

Tue, 12 Dec 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
California
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। 65 हजार एकड़ में फैली इस आग ने अब 2.3 लाख एकड़ जंगलों को अपने कब्जे में ले लिया है। 1932 के बाद से यह 5वीं सबसे बड़ी आग है। इस आग की वजह से 2.5 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन


पढ़ें: योगी बोले- गुजरात ने खुलवाया मनमोहन सिंह का मुंह, राहुल को सिखाया मंदिर जाना

इस भीषण आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।  50 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से यह आग और भी खतरनाक होती जा रही है। इस वजह से सरकार ने लोगों से उनका घर खाली कर देने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था और इमरजेंसी लागू करवा दी थी।

पढ़ें: गुजरात: सी प्लेन से धरोई डैम पहुंचे पीएम मोदी, अंबाजी मंदिर के करेंगे दर्शन

आग इतनी भीषण है कि एक हजार से ज्यादा घर और इमारतें नष्ट हो गई हैं। यहां तक कि 90 हजार घरों में बिजली नहीं है। आग बुझाने के लिए 5800 से ज्यादा दमकल कर्मी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि बीते अक्टूबर में भी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें