अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके नियमित 4-8 घंटे टीवी देखने की खबर फर्जी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के केबल न्यूज लंबे समय तक देखने की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें तीन बड़े केबल न्यूज नेटवर्क सीएनएन, एमएसएनबीसी और फॉक्स न्यूज शामिल है। इनके माध्यम से ट्रंप देश-विदेश की खबरों से जुड़े रहते हैं।
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘एक और फर्जी खबर, इस बार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर फर्जी कि मैं एक दिन में 4-8 घंटे टीवी देखता हूं-गलत?’ अपने एशिया दौरे पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि वह टीवी कभी-कभार देखते हैं क्योंकि वह अपना ज्यादातर समय दस्तावेजों को पढ़ने में गुजराते हैं।
पढ़ें: ‘फर्जी खबर’ के लिए ट्रंप नाराज, 'वॉशिंगटन पोस्ट' के रिपोर्टर ने मांगी माफी
ट्रंप अपने राजनीतिक सफर में सीएनएन और अन्य न्यूज चैनल की आलोचना करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सीएनएन के एंकर डॉन लेमन के शो की निंदा करते हुए कहा कि जब से मैंने खराब रिपोर्टिंग के लिए उसे टेलीविजन पर सबसे बुरा आदमी कहा तब से मैं कभी डॉन लेमन का शो नहीं देखता हूं।’