फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्रांड पाकिस्तान’ की असली पहचान वैश्विक आतंकवाद: जेटली

Fri, 07 Oct 2016 05:24 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान पर ‘राज्य की नीति के औजार’ के तौर पर आतंकवाद को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जेटली ने कहा कि ‘ब्रांड पाकिस्तान’ की असली पहचान अब वैश्विक आतंकवाद हो गई है, क्योंकि दुनिया की हर बड़ी आतंकवादी घटना के आसपास ‘पाकिस्तानी पदचिन्ह्’ पाये जाते हैं। 
विज्ञापन

    
जेटली ने एक निजी न्यूज चैनल को कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से आतंकवाद से जुड़े मामलों को निपटाता है। इससे उसकी ‘विश्वसनीयता काफी कम’ हो गई है। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन से कई देशों का पीछे हट जाना दिखाता है कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में अलग थलग पड़ गया है। जेटली ने कहा, ‘हर देश ने कहा कि हम सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे। यह तथ्य खुद ही पाकिस्तान के क्षेत्र में अलग थलग की बात साबित करता है।’

जेटली ने आगे कहा कि ‘खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताने जैसी पाकिस्तान की बातों को विश्व नहीं सुन रहा है। पाकिस्तान की विश्वसनीय भी काफी कम हो गई है और साथ ही आतंकवाद को लेकर उनका अतीत का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है।’ सर्जिकल स्ट्राइक के बाद क्षेत्र में परमाणु हमले जैसे भू-राजनैतिक खबरों के सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि इस समस्या को बढ़ा चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश ही परमाणु शक्तियां हैं और पाकिस्तान परमाणु शक्ति को ब्लैकमेल के तौर पर इस्तेमाल करता है। भारत की यह कभी रणनीति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें