फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो एंकर को आग के हवाले किया

Tue, 30 Oct 2012 02:27 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिका के देश बोलिविया के दक्षिणी शहर याकुबा के रेडियो स्टेशन 'रेडियो पॉप्युलर' के प्रस्तोता फर्नान्डो विडाल पर चार लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रेडियो स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि विडाल एक रेडियो शो कर रहे थे जब स्टूडियों में हमलावर घुस आए। इस हमले में विडाल के साथ स्टूडियों में तकनीक पक्ष संभालने वाला एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। दोनों पर आग से झुलसने का इलाज किया जा रहा है।

तस्करी का विरोध
विडाल के संबंधियों ने बताया कि वो सीमा से सटे क्षेत्रों में तस्करी पर रिपोर्ट कर रहे थे जब उन पर ये हमला हुआ। विडाल के दामाद एस्तेबेदान फ़रहान ने बताया कि विडाल का चेहरा, बांहे और सीना आग में झुलस गए हैं।
विज्ञापन


फरहान ने कहा कि विडाल स्थानीय सरकार के घोर आलोचक रहे हैं और उन्होंने कई बार अपने प्रोग्राम में भी सरकार के कार्यों की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि इस हमले का कारण राजनीतिक है लेकिन पुलिस ने हमले का कारणों पर अभी कुछ नहीं कहा है। हमले में शामिल होने की आशंका पर तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

याकूबा शहर अर्जेंटीना की सीमा से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर है। सीमा पार से तस्करी में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, खासकर एलपीजी की तस्करी काफी बढ़ी है। विडाल जैसे पत्रकार इसका विरोध करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें