फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30,000 फीट की उंचाई पर हुआ बच्चे का जन्म

Sat, 17 Oct 2015 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाली से लॉसएंजेल्स जा रहे हैं हवाई जहाज में एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में कोई शायद ही सोच सकता है। ऐसे समय में कोई हादसा भी हो सकता था लेकिन उस हादसे को खुशियों में बदलते देर न लगी जब हवाई जहाज में ही नवजात बच्चे की किलकारी गूंज उठी ।
विज्ञापन


प्लेन के उड़ान भरने के बाद एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हुई, जहाज में ही एक महिला डॉक्टर एंजेलिका जेन मौजूद थी जो बाली से अपना हनीमून मना कर लौट रही थी। उसने इस दौरान महिला की मदद की और उसका प्रसव जहाज में ही जमीन से 30,000 फीट की उंचाई पर कराया।
विज्ञापन

सभी ने किया स्वागत

बताते चलें कि यह फ्लाइट चाइना एअर लाइंस की थी जो ताईवान से चली थी लेकिन प्रसव के पश्चात जहाज को अलास्का की ओर मोड़ दिया गया और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद जहाज ने फिर अपनी उड़ान लॉसएंजेल्स के लिए भरी।

जहाज के अधिकारियों का कहना था कि वे यह नहीं जानते थे कि प्रसव प्रक्रिया के दौरान जहाज लैंडिंग से कितना दूर था, लेकिन डॉक्टर जेन के अनुसार जहाज ने लैण्ड करने के लिए अपना एप्रोच बना लिया था।

बच्चे के जन्म के बाद जहाज में खुशी छा गई और सभी ने उसका स्वागत किया। जहाज में ही सह यात्री चेन ने इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें