फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम टोपी में वायरल हुईं ओबामा की तस्वीरें, लगा ISIS को बचाने का आरोप

Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : fox news
विज्ञापन
अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के टीवी होस्ट बिल-ओ-रायली ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की सनसनीखेज तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति ओबामा पारंपरिक मुस्लिम परिधानों में दिखाई दे रहे हैं। बिल-ओ-रायली ने दावा किया है कि यह तस्वीरें ओबामा के सौतले भाई मलिक के शादी की हैं। 
विज्ञापन


रायली के मुताबिक ये तस्वीरें 1981 में मैरीलैंड में ली गई थी। रायली ने कहा, 'ओबामा की सौतेली बहन के मुताबिक, ओबामा 1981 में अपने सौतेले भाई, मलिक की शादी में आए थे। मलिक ओबामा मुस्लिम हैं। ये तस्वीरें भी उसी शादी की हैं। 

ओबामा नहीं हैं सच्चे ईसाई

- फोटो : daily mail
ये शादी मैरीलैंड में हुई थी।' मलिक की शादी में राष्ट्रपति ओबामा 'बेस्ट मैन' (दूल्हे को चर्च तक ले जाने वाला शख्स) बने थे। मलिक की यह पहली शादी थी। इस समय मलिक की एक से ज्यादा बीवियां हैं।

बिल-ओ-रायली ने इन तस्वीरों के जरिए ओबामा पर यह इल्जाम लगाया कि राष्ट्रपति अभी भी 'इस्लाम से गहरा भावनात्मक लगाव हैं' जो उन्हें आईएस से प्रभावी तरीके से निबटने से रोक रहे हैं। रायली ने कहा कि ये तस्वीरें साबित करती है कि ओबामा 'सच्चे ईसाई' नहीं है। 

ओबामा क्यों नहीं करते 'इस्लामिक आतंकवाद' शब्द का प्रयोग

- फोटो : daily mail
इस आरोप के कुछ ही घंटो पहले ओबामा ने ऐलान किया था कि वो अफगानिस्तान से अपनी सेनाएं नहीं हटाएंगें। रायली ने कहा कि जैसा हम सब जानते हैं कि राष्ट्रपति ओबामा कभी भी इस्लामिक आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं करते हैं।  

रायली ने कहा कि आज फिर ओबामा ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी 8 हजार सैनिकों की अफगानिस्तान में तैनाती बरकरार रहेगी। लेकिन उन्होंने वहां कि स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं बताया। रायली ने आगे कहा कि यह राजनीति से ज्यादा इस्लामिक आतंकवाद का मुद्दा है।  
विज्ञापन

ओबामा हमारे सेनापति हैं, रक्षा करें

- फोटो : daily mail
रायली ने ओबामा कि तस्वीर दिखाते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि वह ईसाई हैं। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो यह कहें कि वो मुस्लिम हैं। लेकिन मैं यह मानता हूं कि वो "सच्चे ईसाई" नहीं हैं।  ओबामा के भाई मलिक ने भी 2004 में ऐसे ही मिलते-जुलते परिधान में ओबामा कि तस्वीरें जारी की थी।

कार्यक्रम के अंत में रायली ने कहा कि ओबामा अमेरिका के कमांडर- इन-चीफ(सेनापति) हैं और उनका मुख्य कर्तव्य हमारी रक्षा करना है नाकि दुनिया की सभी संस्कृतियों से मेल-जोल बिठाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें