फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल को पीछे छोड़ एपल बना दुनिया का टॉप ब्रांड, बेस्ट-100 ग्लोबल ब्रांड 2018 की सूची जारी

Thu, 04 Oct 2018 08:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल के वैश्विक ब्रांडों में एपल ने गूगल को पछाड़कर अपना शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। एपल की ब्रांड वैल्यू भी 16 फीसदी बढ़ गई है। ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड एजेंसी की तरफ से जारी नए आंकड़ों में पहले के मुकाबले काफी उलटफेर हुए हैं। फेसबुक पर डाटा चोरी का असर पड़ा है और उसकी रैंकिंग एक अंक फिसलकर आठवें से नौवें नंबर पर गिर गई है। 

विज्ञापन

 
ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड ने बृहस्पतिवार को ‘बेस्ट-100 ग्लोबल ब्रांड 2018’ सूची जारी की। इस सूची में एपल की ब्रांड वैल्यू 184 अरब डॉलर से बढ़कर 214.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। यह 16 फीसदी का बड़ा इजाफा है। यह अमेरिका की ऐसी पहली कंपनी है जिसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ डॉलर है। इस सूची में 56 फीसदी ग्रोथ के साथ अमेजन दुनिया का तीसरा शीर्ष ब्रांड बन गया है, जबकि पिछले साल यह 5वें नंबर पर था। 

दूसरे नंबर पर गूगल की ब्रांड वैल्यू 10 फीसदी इजाफे के साथ 155.5 अरब डॉलर हो गई है। चौथा स्थान माइक्रोसॉफ्ट को मिला है जिसकी ब्रांड वैल्यू पिछले साल 79.9 अरब डॉलर थी जो अब 92.7 अरब डॉलर हो गई है। जबकि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला अब टॉप-100 ब्रांडों की सूची से बाहर हो गई है। कोकाकोला इस सूची में पांचवें और सेमसंग छठे नंबर पर शामिल हुआ है। इस सूची में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


डाटा घोटाले के बाद छह फीसदी घटी फेसबुक की ब्रांड वैल्यू

कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा घोटाले के बाद फेसबुक की ब्रांड वैल्यू छह फीसदी कम हुई है। इसे टॉप ब्रांड की सूची में नौवें नंबर पर रखा गया है। 2017 में फेसबुक की ब्रांड वैल्यू 48.1 अरब डॉलर थी, जो अब 45.1 अरब डॉलर रह गई है। इसके बाद भी फेसबुक पर कई अन्य मामलों में शामिल होने के चलते इसकी ब्रांड वैल्यू घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें