फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में हैकिंग के कारण रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका

Thu, 29 Dec 2016 07:43 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित साइबर हैकिंग को लेकर ओबामा प्रशासन कार्यकाल समाप्त होने से पहले रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह अंदेशा जताया गया है। 
विज्ञापन


सीबीएस न्यूज और सीएनएन ने एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से कहा कि ये प्रतिबंध रूस की खुफिया एजेंसी तथा उसके अधिकारियों के खिलाफ हो सकते हैं। सीएनएन ने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधों की घोषणा की जा सकती है। राष्ट्रपति ओबामा ने कथित रूसी हैकिंग के मामले में पहले ही जांच के आदेश दे दिये हैं। इसकी रिपोर्ट जनवरी के शुरुआत में आने की संभावना है।

निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि प्रशासन को सर्वश्रेष्ठ कोशिशें करनी चाहिए। उधर सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ओबामा प्रशासन कोशिश कर रहा है कि ऐसे निर्णय लिये जायें जिसे ट्रंप प्रशासन पलट नहीं सके। ट्रंप साइबर हैकिंग में रूस को जिम्मेदार बताने से अब तक बचे हुए हैं ।
विज्ञापन


रूस ने इन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका के इन कदमों को उकसावे के कदम माने जाएंगे तथा इनका उचित जवाब दिया जाएगा। रूस के कूटनीतिक अभियानों के खिलाफ अमेरिका में उठाये हर कदम की तत्काल प्रतिक्रिया रूस में अमेरिका के कूटनीतिज्ञों के साथ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें