अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन कमाल की राष्ट्रपति होंगी। ओबामा ने कहा कि अमेरिका को लेकर हिलेरी का विजन साफ है। उम्मीद की जा रही है कि आज हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए से अपनी दावेदारी का ऐलान कर सकती हैं।
ओबामा ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन एक विदेश मंत्री के रूप में काम जबरदस्त रहा है और 2008 में वे उनके सामने एक मजबूत उम्मीदवार थीं। हिलेरी ने 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए ओबामा को चुनौती दी थी।