फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी प्रोफेसर को ओबामा ने दिया महत्वपूर्ण पद

Thu, 21 May 2015 06:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के एक प्रोफेसर को अहम पद दिया है। अमेरिका की येल यूनिविसिर्टी में भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर को ओबामा ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मानविकी परिषद (नेशनल काउंसिल ऑन ह्यूमेनिटीज) के सदस्य के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन


येल यूनिविसिर्टी में विधि व राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अखिल अमर के नाम की घोषणा बुधवार को की गई। उनके अलावा ओबामा ने कई अन्य महत्वपूर्ण पदों की भी घोषणा की।
Trending Videos
विज्ञापन

ओबामा को है उम्मीद

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक बयान में कहा कि ‘मुझे यकीन है कि ये उत्कृष्ट लोग अमेरिकी जनता की बेहतर सेवा करेंगे। मुझे इन लोगों के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है।

’प्रोफेसर अखिल अमर येल लॉ स्कूल और येल कॉलेज में वर्ष 1985 से प्रोफेसर रहे हैं। इसके अलावा वे अमेरिका में कई जगह प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं।

अमर वर्ष 1984 से 1985 तक फस्ट सर्किट की अमेरिकी अपीली अदालत में न्यायाधीश स्टीफन ब्रेयर के विधि लिपिक के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने येल कॉलेज से बीए और येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें