धूम्रपान करने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर है। न्यूयार्क के एक विवि के हालिया रिसर्च में सामने आया है कि धूम्रपान करने वाले करीब 60 फीसदी लोग वोट नहीं देते। रिसर्च में बताया गया कि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कमी होती है।
साइंस डेली की एक खबर के मुताबिक न्यूयार्क के कोलोरैडो यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कारेन एलब्राइट का कहना है कि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कमी होती है, और यही कारण है कि ऐसे लोग सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचते हैं। ऐसे लोग हाशिए पर रहते हैं। लोगों को फोन करके यह रिसर्च की गई।