फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के गले में सूजन, पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गले में सूजन के कारण टेस्ट के लिए अस्पताल जाना पडा। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ओबामा के डॉक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति को पिछले कुछ हफ्तों से गला खराब होने की शिकायत थी जिसकी वजह शायद एसिड रिफ्लक्स है।

एसिड रिफ्लक्स की समस्या में पेट में बनने वाला अम्ल गले तक आ जाता है। यह एक आम समस्या है और इसे गंभीर नहीं माना जाता है। शनिवार को ओबामा का फाइबर ऑप्टिक टेस्ट किया गया और फिर सीटी स्कैन टेस्ट हुआ।

ओबामा के डॉक्टर रॉनी एल जैक्सन ने एक बयान में कहा कि फाइबर ऑप्टिक टेस्ट के शुरुआती परिणाम के मुताबिक राष्ट्रपति के गले के पिछले हिस्से में मुलायम ऊतकों में सूजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन की रिपोर्ट

डॉक्टर जैक्सन ने कहा कि आगे की जांच के लिए सामान्य सीटी स्कैन कराया गया। उन्होंने बताया कि ओबामा का सीटी स्कैन वाल्टर रीड मिलिट्री अस्पताल में किया गया जिसकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई और राष्ट्रपति का एसिड रिफ्लक्स का इलाज चलेगा।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा के सीटी स्कैन की जांच का कार्यक्रम उनकी सुविधा के हिसाब से जल्दबाजी में बनाया गया और कोई बात नहीं थी। अमेरिकी मीडिया की देश के राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की सेहत में खासी दिलचस्पी रहती है।

अपने अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अक्सर डॉक्टरों द्वारा जारी किए गए अपने मेडिकल दस्तावेजों मीडिया को जारी करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें