फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी और ओबामा में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस के रिपब्लिकन सांसदों की तरफ से ईरान को लिखे गए पत्र को खारिज कर दिया है। ओबामा ने कहा है कि इस तरह का पत्र लिख कर रिपब्लिकन ईरान के कट्टरपंथी तत्वों का साथ ही दे रहे हैं जो परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का विरोध करते हैं।
विज्ञापन


47 सीनेटरों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और इसमें ईरानी नेतृत्व को चेतावनी दी गई है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर होने वाले समझौते को अगर कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिलती है तो उसे ओबामा का कार्यकाल खत्म होने के साथ रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने किया खारिज

इससे पहले व्हाइट हाउस ने इस पत्र की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ओबामा की विदेश नीति को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने पत्र को दुष्प्रचार कहते हुए खारिज किया है।

ईरान के साथ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और जर्मनी उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के लिए बातचीत कर रहे है। प्रस्तावित समझौते में ईरान की परमाणु गतिविधियों को सीमित किया जाएगा और बदले में उसके ख‌िलाफ लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी, पश्चिमी देशों को संदेह है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने का प्रयास कर रहा है जबकि ईरान का कहना है कि उसकी परमाणु गतिविधियों का उद्देश्य ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें