फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी-ओबामा साथ काम कर हित आगे बढ़ा सकते हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्रभावी तरीके से काम करके भारतीयों के हितों को आगे बढ़ा सकते हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अपने प्रशासन के अंतिम वर्ष में ओबामा भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


अर्नेस्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि निस्संदेह प्रधानमंत्री मोदी जब इस जिम्मेदारी को गंभीरता से ले रहे हैं कि उन्हें अपने देश के नागरिकों के लिए काम करना है तो ऐसे में आपके लिए यह अच्छा संकेत होना चाहिए कि वह राष्ट्रपति ओबामा के साथ प्रभावशाली तरीके से काम करके भारतीयों के हितों को आगे बढ़ा सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘और यह अच्छी बात है। यह हम दोनों देशों के लिए अच्छी बात है। यह हम दोनों देशों के नागरिकों के लिए अच्छी बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति इन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर काम करना जारी रखेंगे।’
विज्ञापन

विज्ञापन

पेरिस में मुलाकात अच्छी बात

अर्नेस्ट ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपके सामने उल्लेख करने वाली एक सबसे अच्छी बात वह हालिया अवसर है जब राष्ट्रपति ओबामा ने जलवायु परिवर्तन वार्ता के संदर्भ में पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।’

उन्होंने कहा कि उस समय एक समझ थी कि एक महत्वाकांक्षी जलवायु समझौते को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में भारत सरकार एक बड़ी बाधा हो सकती है। जबकि महत्वाकांक्षी जलवायु समझौता बैठक शुरू होने के दो हफ्ते से कम समय में संपन्न हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें