फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक और मिशेल ओबामा ने अपनी किताब के लिए की करोड़ों की डील

Thu, 02 Mar 2017 01:01 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
ओबामा परिवार - फोटो : Reuters
विज्ञापन
बराक और मिशेल ओबामा ने अपने संस्मरणों को प्रकाशित कराने के लिए न्यूयॉर्क स्थित पेंगुइन रैंडम हाउस के साथ करोड़ों डॉलर का रिकॉर्ड समझौता किया है। इससे पहले किसी भी राष्ट्रपति को इतनी अधिक राशि नहीं मिली थी।
विज्ञापन


अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति पहले से ही दो संस्मरणों और बच्चों की एक किताब के लेखक हैं। उन्होंने खुद को एक लेखक के रूप में घोषित भी कर दिया है। वहीं पर, मिशेल ओबामा के संस्करण का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुलामों के वंश से ताल्लुक रखने वाली मिशेल पहली अफ्रीकी-अमेरिकी प्रथम महिला बनीं थीं। वह यकीनन अमेरिका की सबसे सम्मानित और मशहूर प्रथम महिला रहीं। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, पेंगुइन रैंडम हाउस ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी द्वारा लिखी गई दो किताबों के विश्व प्रकाशन के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

हालांकि, उन्होंने इस सौदे के नियमों का खुलासा नहीं किया है। इन दो पुस्तकों के लिए किया गया सौदा छह करोड़ अमेरिकी डॉलर में हुआ जो कि अब तक किसी राष्ट्रपति को मिलने वाली सबसे अधिक राशि है। अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति के संस्मरण के लिए सबसे अधिक पैसा 2004 में प्रकाशित हुई बिल क्लिंटन की किताब ‘माइ लाइफ’ को 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिला था। जबकि जॉर्ज डब्ल्यू बुश को उनके संस्मरण ‘डिसीजन पॉइंट्स’ के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें