फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ मिलाना तो दूर ट्रंप ने जर्मन चांसलर से नजरें तक नहीं मिलाई

Sat, 18 Mar 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और एंजेला मर्केल - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये बात मशहूर है कि वो अंतरर्राष्ट्रीय नेताओं से काफी गर्मजोशी से मिलते हैं और उनसे हाथ भी मिलाते हैं। लेकिन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से मिलने के दौरान उन्होंने कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई और न ही उनसे हाथ ही मिलाया।  
विज्ञापन


ये नजारा शुक्रवार(17 मार्च) को देखने को मिला। एंजेला व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने आई थीं। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ट्रंप से हाथ मिलाने की गुजारिश भी करते रहे लेकिन ट्रंप ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। एंजेला ने ट्रंप से पूछा भी कि क्या वो उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाथ मिलाना तो दूर एंजेला से नजरें तक नहीं मिलाई। पूरे मुलाकात के दौरान वो इधर-उधर ही देखते रहे। 
  Photographers: Can we get a handshake?
Merkel (to Trump): Do you want to have a handshake?
Trump: *no response*
Merkel: *makes awkward face* pic.twitter.com/ehgpCnWPg7 — David Mack (@davidmackau) 17 March 2017

  Photographers: Can we get a handshake?
Merkel (to Trump): Do you want to have a handshake?
Trump: *no response*
Merkel: *makes awkward face* pic.twitter.com/ehgpCnWPg7 — David Mack (@davidmackau) 17 March 2017


हालांकि इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि जर्मन चांसलर के साथ उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि नाटो और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों के बीच बात हुई।
विज्ञापन


ट्रंप के हाथ न मिलाने की बात इसलिए भी अजीब थी क्योंकि इससे पहले उनसे मिलने आए राष्ट्राध्यक्षों से उन्होंने काफी गर्मजोशी से हाथ मिलाया था। चाहे वो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हों या फिर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे। उनका हाथ मिलाने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में भी रहा था। Trudeau inner dialogue: "Jesus Christ, he even spray tans the inside of his palms." pic.twitter.com/rsr2NfyYL4 — Aaron Vallely (@Vallmeister) 14 February 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें