फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर की आत्मकथा ‘मीन कैम्फ’ के 20 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान

Sun, 03 Sep 2017 10:38 PM IST
एजेंसी/ न्यूयार्क
विज्ञापन
हिटलर
विज्ञापन
जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की एक दुर्लभ आत्मकथा ‘मीन कैम्फ’ के अमेरिका में 20 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान है। खास बात यह है कि इसे स्वयं हिटलर ने लिखा है और उस पर उनके द्वारा किए गए हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: हिटलर से है आलिया भट्ट का खास कनेक्शन, जानें कैसे

हिटलर ने किताब के फ्रंट फ्लाईलीफ में बड़े शब्दों में लिखा है और फिर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने लिखा है, ‘युद्ध में नेक इंसान की ही जीत होती है। एडोल्फ हिटलर,18 अगस्त, 1930।’ 
नीलामी करने वाली संस्था ‘एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शंस’ के मुताबिक, हिटलर ने जिस दिन इस पर हस्ताक्षर किया, उस दिन वह 14 सितंबर, 1930 को तय राष्ट्रीय चुनाव से पहले नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी व उसके उम्मीदवारों के प्रचार के लिए कोलोन में भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका में सेफ नहीं भारतीय, सिख छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

 संस्था ने कहा, ‘हस्ताक्षर वाली ‘मीन कैम्फ’ की प्रतियां हासिल करना मुश्किल है। हस्ताक्षर के साथ टिप्पणी वाली प्रतियां और भी दुर्लभ हैं।’ ऑनलाइन नीलामी 13 सितंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें